DR. BHIM RAO AMBEDKAR COLLEGE
ALUMNI CLUB
MAIN WAZIRABAD ROAD, DELHI-110094
PRESS RELEASE
“दिल्ली बेस्ट कैडेट अवार्ड ”
पूर्वी दिल्ली , दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज एलुमनी क्लब द्वारा “दिल्ली बेस्टकैडेट अवार्ड” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिंनेंट जनरल अनिरूद्ध चक्रवर्ती ने सर्वश्रेष्ठ कैडेटों को पुरस्कृत किया। अंबेडकर कॉलेज के रजत जयंती वर्ष के मौके पर एलुमनी क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर डिविजन में राजधानी कॉलेज के कैडेट अवनीश कुमार, सीनियर विंग में पीजीडीएवी कॉलेज की कैडेट मीनाक्षी, जूनियर डिविजन में गीता कॉलोनी स्कूल के कैडेट इरफान अहमद और जूनियर विंग में यमुना विहार प्रतिभा विद्यालय की कैडेट भारती ने सभी को पछाड़ते हुए “दिल्लीबेस्ट कैडेट अवार्ड”अपने नाम किया। पुरस्कार स्वरूप सीनियर कैडेटों को 5100/- रूपये प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह तो वहीं जूनियर कैडेटों को 2100/- रूपये प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ले. जनरल अनिरूद्ध चक्रवर्ती ने कैडेटों को संबोधित करते हुए अंबेडकर कॉलेज की एनसीसी और एलुमनी क्लब की सराहना की। उन्होंने कहाकि एनसीसी सबसे बड़ा युवा वर्दीधारी संगठन है जहां कैडेटों में लीडरशिप पैदा करने के साथ उन्हें देश का एक अच्छा नागरिक बनने की शिक्षा भी दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना ने क्लब की गतिविधियों से रू-ब-रू कराते हुए कहाकि क्लब इस वर्ष हर महीने एक गतिविधि कराने जा रहा है जिसमें पहली गतिविधि दिल्ली बेस्ट कैडेट अवार्ड कराया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जी के अरोड़ा ने एनसीसी कैडेटों के अनुशासन की सराहना की। कॉलेज गवर्निंग बॉडी की चैयरपर्सन ज्योत्सना शर्मा ने कैडेटों को संबोधित करते हुए अपने एनसीसी के दिनों को याद किया। अतिथि के रूप में पहुंचे हिमाशूं कालिया ने कैडेटों को एक लक्ष्य निर्धारित करने का सबक दिया। इस मौके पर समाज सेवी लोकेश तायल, अमित गोयल, आर एस अरोड़ा, अर्जुन जैन, निर्णायक मंडली में मेजर डॉ. एस के कौशिक, डॉ. एम एस वत्स, चीफ ऑफिसर पी पी सिंह, सुबेदार राकेश गुरूंग, एलुमनी क्लब की संय़ोजक डॉ.. चित्रा, डॉ. एस एस चावला, डॉ. बी एम दास, अध्यक्ष गिरीश निशाना, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, कार्यकारी सदस्य निहाल सिंह, कर्ण कपूर, डॉ. बी एम दास, डॉ. एसस चावला, रहीसुद्दीन रिहान, कपिल शर्मा, डॉ. राजबीर वत्स, डॉ. अरविन्द यादव विजेन्दर बघेल, विनय वर्मा, महेन्द्र सिंह, पूजा मिश्रा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
GIRISH NISHANA (9968662418)
PRESIDENT
ALUMNI CLUB
B.R.AMBEDKAR COLLEGE



